गाजियाबाद

10 साल के शाकिब अली ने रखा पहला रोजा, इफ्तार पार्टी में मिली ढेरों दुआएं

गाजियाबाद।कैला भट्टा रमज़ान के पवित्र महीने में गाजियाबाद के 10 वर्षीय शाकिब अली ने अपना पहला रोजा रखा। इस खास मौके पर परिवार की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों, दोस्तों और मोहल्ले के लोगों ने शिरकत की।

इफ्तार के दौरान सभी ने शाकिब अली को पहले रोजे की मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं। रोजा खोलने से पहले सभी ने मिलकर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। शाकिब अली ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपना पहला रोजा रखा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहा।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button