राजनीति

एक्जिट पोल कुछ भी कहे बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय : गिरिराज सिंह

सहरसा, । शंकर नेत्रालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने जिला मुख्यालय पहुंंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने पूरब बाजार स्थित भाजपा नेता शशि शेखर झा के आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। एक्जिट पोल कुछ भी कहे बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।ममता बनर्जी से बंगाल की जनता त्रस्त थी।जनता सरकार को बदलना चाहती थी,जो उन्होंने इस चुनाव में कर दिया है।ममता बनर्जी फिर से सरकार में आती तो बंगाल बंगलादेश बन जाता। जनता इसको समझ रही थी।

दूसरे चरण के बंगाल चुनाव में ईवीएम के भाजपा बटन पर छेड़छाड़ के मामले में उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर ऐसी शिकायत मिली थी,लेकिन केंद्रीय पुलिस ने टीएमसी के गुंडे की एक नहीं चलने दी।मौके पर पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, जिलाध्यक्ष साजन शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह,शालिग्राम देव,डा राम नरेश सिंह, मनोज गुप्ता,सुमित सिन्हा,विजय बसंत,अर्जुन दहलान,अर्जुन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button