
बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल के प्रेरणादायी नेतृत्व मे जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलो पर पशु-पक्षियो के लिए वाटर बाउल/वॉटर वॉल की व्यवस्था की जा रही है। भीषण गर्मी मे यह छोटी-सी पहल हजारो बेजुबान जीवो के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।
गर्मी के इस मौसम मे जब जल स्रोत सीमित हो जाते है। तब ऐसे प्रयास हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाते है। एक छोटा सा बर्तन, एक कटोरी पानी, किसी की जान बचा सकता है। आप भी इस पुनीत कार्य में भागीदार बने। और अपने घर, छत, गली या आसपास के स्थानो पर पानी से भरे बर्तन रखे व रोजाना उन्हे भरते रहे।



