विदेश

बीजिंग में ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुई अहम बैठक

बीजिंग I अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीजिंग में हुई हाई-प्रोफाइल बैठक में व्यापार, टेक्नोलॉजी, एआई और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आज दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों के बीच बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल वार्ता हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  के बीच हुई इस मुलाकात को वैश्विक राजनीति, व्यापार और रणनीतिक संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

करीब दो घंटे तक चली इस विस्तृत बातचीत में व्यापार, टैरिफ, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ ताइवान, यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने शी जिनपिंग को एक मजबूत और महान नेता बताते हुए बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई, जबकि शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार के तौर पर आगे बढ़ना चाहिए। 2017 के बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा है, जिस पर दुनिया भर के राजनीतिक और आर्थिक विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button