बागपत

प्रदर्शनी मे युवाओ ने देखी नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर**

बागपत I केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट लोकमंच परिसर मे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी युवाओ के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रो से पहुंचे युवाओ ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ, विकास कार्यो तथा उपलब्धियो की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी मे प्रदर्शित विकास यात्रा, योजनाओ की सफलता की कहानियो और जनहितकारी कार्यक्रमो को देखकर युवा उत्साहित नजर आए।
जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने युवाओ को प्रदर्शनी का भ्रमण कराते हुए विभिन्न विषयो पर जानकारी दी। उन्होने बताया कि पिछले वर्षो मे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाओ, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आधारभूत संरचना, कृषि, युवा कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रो मे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान युवाओ ने विभिन्न योजनाओ से संबंधित प्रश्न पूछे। और योजनाओ के लाभार्थियो, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे मे जानकारी प्राप्त की। संवादात्मक सत्र मे जिला सूचना अधिकारी ने युवाओ को बताया कि सरकार की योजनाओ की वास्तविक सफलता तभी संभव है जब उनकी जानकारी प्रत्येक गांव, कस्बे और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होने युवाओ से सामाजिक जागरूकता के वाहक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवाओ को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ से संबंधित पुस्तिकाएं, सूचना सामग्री एवं प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया। पुस्तको और प्रकाशनो के माध्यम से उन्हे सरकार की प्रमुख योजनाओ, उपलब्धियो और नागरिको के लिए उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान युवाओ को सूचना विभाग की सूचना मित्र पहल के बारे मे भी विस्तार से बताया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओ को शासन और जनता के बीच सूचना सेतु के रूप मे जोड़ना है। ताकि सरकारी योजनाओ और सेवाओ की जानकारी समयबद्ध तरीके से लोगो तक पहुंच सके। युवाओ को अपने-अपने क्षेत्रो मे योजनाओ के प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता गतिविधियो मे सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। राजभाषा समिति के सचिव एवं केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अभय नाथ मिश्र ने युवाओ को बैंकिंग सेवाओ, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान, बचत योजनाओ और विभिन्न वित्तीय समावेशन कार्यक्रमो की जानकारी दी।
युवाओ ने प्रदर्शनी मे लगाए गए सेल्फी स्टैंड पर तस्वीरे भी खिंचवाई। और जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। युवाओ ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवाओ को शासन की कार्यप्रणाली, विकास कार्यो और समाज मे उनकी भूमिका को समझने का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम मे यूथ आइकॉन अमन कुमार, राहुल प्रजापति, माय भारत स्वयं सेवक सुषमा त्यागी, गुल्फसा, पूजा दाहिमा, नीतीश, शादाब, गगन त्यागी, वंशम, शिवम सहित बड़ी संख्या मे युवा उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button