
मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर।नगर की एक कॉलोनी में मंगलवार रात को घर पर आए एक व्यक्ति द्वारा छह वर्षीय कक्षा दो की छात्रा के साथ डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति किराए के मकान में परिवार सहित रहते है। उन्होने बताया कि मंगलवार रात दस बजे मकान मालिक का दोस्त राशिद आया। आरोपी ने मकान मालिक के कार्यालय में बैठकर शराब पी। इसी बीच मेरी छह वर्षीय पुत्री खेलते हुए वहां पर चली गई। आरोप है कि आरोपी बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ कर रहा था। यह हरकत देखकर मेरी पत्नी ने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के पिता ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी राशिद निवासी रावली रोड को गिरफ्तार कर लिया।



