उत्तर प्रदेश

होनहार छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की स्कॉलरशिप के चेक

बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}

चौधरी वेदराम चैरिटेबल ट्रस्ट और मातृछाया चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समाजसेविका धर्मवती नागर की स्मृति में 14 होनहार छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के चेक प्रदान किए गए।यह कार्यक्रम पारस कंपनी के प्रांगण में आयोजित हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने पारस परिवार के साथ मिलकर कुल 15 विद्यार्थियों (14 छात्राएं और 1 छात्र) को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए स्कॉलरशिप के चेक सौंपे। इस अवसर पर पारस कंपनी के चेयरमैन उद्योगपति चौधरी राजेंद्र नागर, सांसद सुरेंद्र नागर, गजेंद्र सिंह नागर, पारस हेल्थकेयर ग्रुप के एमडी डॉ. धर्मेंद्र नागर, वीआरएस फूड्स लिमिटेड के एमडी नरेंद्र नागर, हरेंद्र नागर और वैभव नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं के सैकड़ों लोगों ने भी भाग लिया। भाजपा राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने इस मौके पर कहा कि पारस समूह होनहार छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सार्थक कर देश को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button