उत्तर प्रदेश

स्टेनजा लिविंग हॉस्टल में खाना न मिलने पर भड़के छात्रों ने किया हंगामा 

गौतमबुद्धनगर{मनस्वी वाणी}

नॉलेज पार्क के हास्‍टलों में देश के कोने-कोने से आकर हजारों की संख्‍या में छात्र रहते हैं। सुविधाओं के नाम पर छात्रों से लाखों रुपए की फीस वसूलने के बावजूद सुविधाओ के नाम पर अच्‍छा खाना भी नहीं दिया जा रहा है, खाना न मिलने पर बुधवार रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। नाराज छात्रों ने हास्‍टल के गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। बाद में खाना मिलने पर छात्रों का गुस्‍सा शांत हो गया।

नॉलेज पार्क स्थित स्‍टेनजा लिविंग हास्‍टल में रहने वाले छात्रों को रात में खाना नहीं मिला। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद छात्र नाराज हो गए। नाराज छात्रों ने भूखे पेट ही हास्‍टल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने गेट पर हंगामा शुरू कर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की, स्‍टेनजा लिविंग में प्रबंधन कार्य देख रहे अंकित यादव का कहना है कि रात में खाने में पनीर व नॉनवेज था। सभी छात्रों के हिसाब से खाना बनवाया गया था। छात्रों द्वारा ज्‍यादा डाइट लेने के कारण खाना कम पड़ गया। करीब एक घंटे में खाना तैयार करा छात्रों को दिया गया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button