
– शिकायत करने पर छात्र की बहन को बेरहमी से पीटा
मोदीनगर,संवाददाता।
निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर दबंगों ने किशोर की बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी और अगुंली चबा ली। आरोप है कि निवाड़ी पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही है। परिजनों ने एसीपी को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति का 14 वर्षीय पुत्र कक्षा आठ का छात्र है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग किशोर को दो दिन पहले खेत में लेकर गए थे। आरोप है कि छात्र के साथ कुकर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे नग्न कर दिया गया। किसी तरह छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्र की बहन आरोपियों के घर शिकायत करने के लिए पहुंची। आरोप है कि दबंगों ने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसकी अगुंली चबा ली। पीड़ित पक्ष ने निवाड़ी थाने में शिकायत दी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि निवाड़ी पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही है। समझौता करने पर उल्टे जेल भेजने की धमकी दे रही है। गुरुवार को पीड़ित पक्ष एसीपी मोदीनगर के पास पहुंचा अर शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएंगी।



