गाजियाबाद

मिश्रित उपयोग वाली भूखंड स्वामी 25 फरवरी से कर सकते हैं पंजीकरण

-नए बिल्डिंग बायलाज के बाद अब नियमानुसार भूखंडों को किया जा सकता है मिश्रित उपयोग

गाजियाबाद। जीडीए में उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन्स-2025 लागू होने के बाद अब नए नियमानुसार चौड़ी सड़कों के भूखंडों को मिश्रित कराया जा सकता है। इसके लिए प्राधिकरण 25 फरवरी से पंजीकरण करेगा, जो 13 मार्च तक होंगे। ऐसे में इच्छुक लोग अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि नए बायलॉज के अनुसार, 24 मीटर या इससे अधिक चौड़े मार्ग पर आवासीय में व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती है। ऐसे में नए नियम के अनुसार, जिन आवंटियों का भूखंड यहां है, वह मिश्रित उपयोग करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

बता दें कि मिश्रित उपयोग विकास वह नियोजन अवधारणा है, जिसमें एक ही भूखंड, भवन या क्षेत्र में दो या अधिक प्रकार के भूमि उपयोग जैसे आवासीय, वाणिज्यिक, कार्यालय, संस्थागत, मनोरंजन आदि को समन्वित रूप से विकसित किया जाता है। इसका उद्देश्य भूमि का अधिकतम एवं संतुलित उपयोग सुनिश्चित करना, यात्रा की आवश्यकता को कम करना तथा शहरी जीवन को अधिक सुविधाजनक और गतिशील बनाना है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button