अपराधउत्तर प्रदेश

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 15 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए

नानौता साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, पूरी धनराशि खाते में लौटाई

मनोज मिड्ढा 

नानौता (सहारनपुर)। थाना नानौता की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गई 15 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम काशीपुर निवासी सतीश कुमार ने 22 सितंबर 2025 को थाना नानौता पहुंचकर साइबर फ्रॉड के माध्यम से 15 हजार रुपये ठगे जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने तत्काल शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23109250146508 के तहत दर्ज कराया और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड करा दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर अपराध एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस की कार्रवाई के बाद सतीश कुमार के खाते में ठगी गई पूरी 15 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। रकम मिलने के बाद पीड़ित ने नानौता पुलिस का आभार व्यक्त किया।

धनराशि वापस कराने वाली टीम में थाना प्रभारी विकास चारण, साइबर सेल प्रभारी महिला उपनिरीक्षक राधा चौहान, कांस्टेबल अजीत सिंह, गौरव कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अनुज कुमार, प्रशांत कुमार, अंशुल सिंह एवं हरदेश सिंह शामिल रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button