
नीमच सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 58 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नीमच सिटी पुलिस ने गिरदौड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 50 हजार रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के आधार पर अफीम उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को सहआरोपी बनाया गया है और उसकी तलाश जारी है।



