अध्यात्मगाजियाबाद

पाँच दिवसीय भव्य भक्तमाल जयंती उत्सव का भक्तिमय वातावरण में हुआ समापन

यह आयोजन सभी भक्तों का है, भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास : नवनीतप्रिय दास जी महाराज

  • भक्ति और नाम संकीर्तन से ही जीवन में सच्चा आनंद मिलता है : परम पूज्य कुंज बिहारी दास जी

गाज़ियाबाद। संस्कार उपवन के संस्थापक श्रद्धेय श्री नवनीतप्रिय दास जी महाराज के सान्निध्य में पाँच दिनों से चल रहा भव्य भक्तमाल जयंती उत्सव भक्तिमय वातावरण में भावपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। समापन अवसर पर परम पूज्य कुंज बिहारी दास जी के मधुर भजनों और गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनके भजनों की मधुरता और भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालु ही नहीं, मंच पर विराजमान संत-महात्मा भी भक्ति में झूम उठे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं ठाकुर जी की अनुपम कृपा बरस रही हो।

इस पावन अवसर पर अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिनमें विशेष रूप से मूलकापीठाधीश्वर परम पूज्य श्री राजेन्द्र देवाचार्य जी महाराज, पूज्य श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी, वृन्दावन से पधारे चित्र-विचित्र बिहारी दास जी, पूज्य श्री रवीन्द्रानंद जी (हरिद्वार), श्री मृदुल कांत जी महाराज, श्री रसिया बाबा, श्री अभिषेक कृष्ण जी महाराज सहित अनेक संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्कार उपवन के संस्थापक श्री नवनीतप्रिय दास जी महाराज ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी भक्तों के सामूहिक सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने सभी संत-महात्माओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सान्निध्य से यह उत्सव और भी दिव्य बन गया। उन्होंने कहा कि भक्तमाल की परंपरा हमारी संत संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

समापन अवसर पर परम पूज्य कुंज बिहारी दास जी ने अपने भजनों और संदेश के माध्यम से कहा कि भक्ति और भगवान के नाम का संकीर्तन ही मनुष्य को सच्ची शांति और आनंद प्रदान करता है। जब मनुष्य श्रद्धा और प्रेम के साथ प्रभु का स्मरण करता है तो उसका जीवन पवित्र और सार्थक बन जाता है। उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमानों में राम अवतार जिंदल, अनिल गर्ग (सनेटरी वाले), विजय जिंदल (SVP ग्रुप), मनोज मित्तल (शारदा स्टील), अनुराग गोयल (रेनबो स्टील), राहुल बंसल (सिग्मा ग्रुप), प्रदीप गोयल (साहिबाबाद), कृष्ण कुमार (पिलखुवा), आशीष सिंघल (गुडलक स्टील), उपेंद्र गोयल (अध्यक्ष AIMO), शरद अग्रवाल (भगवती स्टील), राजीव मोहन साठे, जयकुमार सहित अन्य श्रद्धालु यजमानों का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया।

समापन अवसर पर मंच से मुख्य यजमान राम अवतार जिंदल व अनिल गर्ग ने समाचार पत्रों एवं मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में अनिल अग्रवाल साँवरिया, विनीत माहेश्वरी, वेद प्रकाश बंसल, मुकेश कुमार, अतुल गुप्ता, आशीष सिंघल, मुकेश गोयल, विवेक गोयल, सीमा गोयल, राजकुमार सिंघल तथा रोटरी क्लब गाज़ियाबाद विकास से संजय अग्रवाल व शशि श्रीवास्तव सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जिनका मंच पर सम्मान भी किया गया।

पूरे आयोजन ने श्रद्धालुओं के हृदय पर एक अमिट छाप छोड़ी। उपस्थित भक्तों ने कहा कि कथा, भजन, संतों का सान्निध्य तथा भोजन प्रसादी सहित सभी व्यवस्थाएँ अत्यंत उत्कृष्ट रहीं। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिकता के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button