
गाजियाबाद,: एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा “Industry Readiness Approaches for Pharmaceutical & Life Sciences Students” विषय पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का आयोजन विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्यूटिकल एवं लाइफ साइंसेज उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराना तथा उन्हें उद्योगोन्मुख कौशलों के माध्यम से व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करना था।
इस कार्यक्रम के आयोजन में विश्वविद्यालय के माननीय नेतृत्व का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस पहल को माननीय कुलाधिपति महेन्द्र अग्रवाल, माननीय उपाध्यक्ष श्री अखिल अग्रवाल, माननीय प्रो चांसलर नितिन अग्रवाल, माननीय प्रो चांसलर (प्रशासन) पीयूष श्रीवास्तव, माननीय प्रो चांसलर (अकादमिक) विमल कुमार शर्मा, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार तथा माननीय रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन का निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण के कारण विश्वविद्यालय में उद्योगोन्मुख शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता है।

इस अवसर पर दिव्यांशु सिरोही, निदेशक, रेडिएंट बायोलर्निंग तथा सुश्री लूना महेश्वरी, ट्रेनर, रेडिएंट बायोलर्निंग मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने अपने समृद्ध अनुभवों और व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं, आवश्यक कौशलों तथा करियर के विविध अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अतिथि वक्ताओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें उद्योग की वास्तविक अपेक्षाओं को समझने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री पलक हिंदवाल, सहायक प्रोफेसर, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए वक्ताओं और विद्यार्थियों के बीच संवाद को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया।



