उत्तर प्रदेशशिक्षा

 विद्यालय में बच्चों से सवाल-जवाब, शिक्षा की गुणवत्ता परखी मंत्री असीम अरुण ने 


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता को परखने के लिए प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज के मानीमऊ प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इत्र नगरी कन्नौज के मानीमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब किए। मंत्री ने शिक्षकों से विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली।

मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर माहौल, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर औचक निरीक्षण के माध्यम से स्कूलों की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button