गाजियाबादप्रशासन

UP -राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: गौरव शर्मा

जनपदवासियों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लेने की अपील
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेते हुए अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी गौरव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय सिंह कक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण कराएं।बैठक में जानकारी दी गई कि जिला प्रशासन द्वारा अब तक विभिन्न श्रेणियों के करीब 1,75,508 वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है, जिनके निस्तारण की संभावना जताई जा रही है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उप श्रमायुक्त, केनरा बैंक के लीड बैंक मैनेजर, तहसीलदार मोदीनगर व लोनी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। नोडल अधिकारी गौरव शर्मा ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण करा सकें।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button