उत्तर प्रदेश

अयोध्या में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न,

अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अयोध्या मंडल के 55 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि अयोध्या जनपद के 12 केंद्रों पर करीब 16 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। डीआईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मंडल में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई अफवाह न फैले और नकल की किसी भी कोशिश को रोका जा सके। वहीं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अयोध्या जनपद के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और प्रश्नपत्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा उड़ाका दल भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहा है, जिससे परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने भी संतोष जताया और कई परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था तथा अधिकतर प्रश्न उनकी तैयारी के अनुसार ही आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे इस परीक्षा में सफल होंगे। इसके बाद सुनते हैं परीक्षा को लेकर अधिकारियों और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया।बाइट – सोमेन वर्मा, डीआईजी बाइट – निखिल टीकाराम फुंडे,डीएम बाइट – निखिल मिश्रा, परीक्षार्थी

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button