गाजियाबाद

20 मार्च को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन: दिव्या त्रिपाठी

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 मार्च 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय गाजियाबाद, एनसीएस गौतमबुद्धनगर तथा आई0पी0ई0एम0 ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला 20 मार्च 2026 को प्रात: 10 बजे से आई0पी0ई0एम0 ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस, ए-18/1, जीटी रोड एनएच-9, गाजियाबाद के परिसर में लगेगा।
रोजगार मेले में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से 1500 से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
मेले में भाग लेने के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा तथा बीटेक निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर पंजीकरण कर मेले से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 20 मार्च को प्रात: 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा कम से कम 10 बायोडाटा के साथ साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button