
रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन, छह बंदियों को किया गया रिहा, बंदियों को दी गई कानूनी जानकारियां। कैदी रिहाई, रांची, फोटो रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 16 मामलों पर सुनवाई हुई। रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस. बी. शर्मा और डालसा के सचिव राकेश रौशन ने बंदियों की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान 6 बंदियों को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया। जेल अदालत के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।



