विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने भाजपा कार्यालय बुलन्दशहर पर आयोजित कामकाजी बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव बुलन्दशहर बीजेपी कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुटी टीम के साथ आगामी चुव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

साथ ही शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय विधायक अनिल शर्मा जी के फार्म हाउस पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान जी के नेतृत्व में आयोजित एम•एल•सी स्नातक निर्वाचन की कामकाजी बैठक में सम्मिलित होकर आगामी निर्वाचन की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
साथ ही विधानसभा खुर्जा में श्रीमति मीनाक्षी सिंह विधायक, शिकारपुर विधानसभा में कुश शर्मा पुत्र स्व0 श्री अनिल शर्मा विधायक, सिकंदराबाद विधानसभा में लक्ष्मीराज सिंह जी विधायक व जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं स्नातक विधानसभा संयोजक अजय त्यागी के साथ सभी जनसम्पर्क कर वोट मागें। बुलन्दशहर में सभी विधानसभाओं में दिनेश गोयल जी का जोरदार स्वागत किया गया और सभी ने अधिक से अधिक मतों से जिताने का आश्वासन दिया।



