
मुरादनगर। यूजीसी कानून के विरोध में मुरादनगर में निकाले पैदल मार्च के दौरान सड़कों पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला था। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शहर के बीचो-बीच सड़कों पर जमकर नारेबाजी हो रही थी, जिसमें सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी जमकर लगाए। और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नाराे का सत्यापन डीसीपी ग्रामीण कार्यालय पर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने अपने भाषण के दौरान किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि पैदल मार्च के दौरान शहर के अंदर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, जिससे कुछ लोग खुश नजर आए। यूजीसी कानून के विरोध में निकल गए पैदल मार्च में काफी संख्या में भाजपा के नेता भी मौजूद रहे थे। जिनमें मुख्य रूप से भाजपा की पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल भाजपा के महानगर पूर्व मंत्री संजीव त्यागी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सचिन शर्मा भाजपा की नगर मंडल मंत्री तनु शर्मा भाजपा की महिला पूर्व नगर अध्यक्ष शालिनी शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। कुछ भाजपाई तो वीडियो और फोटो से भी बचते नजर आ रहे थे।



