
मोदीनगर,संवाददाता।
निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो व फोटो रिश्तेदारों के पास भी भेज दिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने बताया कि काफी समय पहले एक युवक से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी में प्रबंधक बताया और नौकरी लगवाने की बात कहीं। आरोप है कि युवक साक्षात्कार दिलाने की बात कहकर कार में अपने साथ ले गया। युवक ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर कार में ही दुष्कर्म ककया और अश्लील वीडियो व फोटो खीच लिए। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो व फोटो रिश्तेदारों के पास भी भेज दिए। जिस कारण युवती की बदनामी हो गई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को युवती ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



