गाजियाबाद

कई गुना बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में ज्ञापन

गाज़ियाबाद की जनता हमेशा से भाजपा की फ़ॉलोअर रही है इसके बावजूद जनता हाउस टैक्स का दंश झेल रही है क्योंकि नगर निगम के अधिकारियों ने हाउस टैक्स को कई गुना बढ़ा दिया है जिसका विरोध पिछले वर्ष से जनता लगातार कर रही है जिसमें गाज़ियाबाद के सभी आर डबल्यू ए और सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं क्योंकि यह आम जनता की समस्या है लेकिन जनता को कहीं से कोई राहत नहीं मिल रही है।
कविनगर रेज़िडेंटस फेडरेशन रजिस्टर्ड ग़ाज़ियाबाद मेयर जो कि जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझती है से अपील करती है कि जनता को बड़े हुए टैक्स से छुटकारा दिलाया जाए साथ ही जब तक कोई निर्णय न हो जाए तब तक टैक्स जमा न कर पाने की स्थिति में 20 पर्सेंट की छूट लागू रहे तथा जनता पर किसी भी प्रकार की पैनल्टी न लगायी जाए।हम सभी को विश्वास है कि आप शहरवासियों को हाउस टैक्स की समस्या को संकटमोचक बनकर सुलझा सकती है।यहाँ पर बैठे अधिकारी जनता पर कई गुना हाउस टैक्स लगाकर जनता को भाजपा से विमुख करना चाहते हैं कृपया जल्द ही इस समस्या से जनता को छुटकारा दिलाकर पूर्व की भाँति हाउस टैक्स नियमानुसार लगाकर राहत देने की कृपा करें।क्योंकि नियमानुसार नगर आयुक्त को नगर निगम बोर्ड द्वारा पास गए किए गए निर्णय के अनुसार कार्य करना आवश्यक है।कविनगर रेजीडेंट फेडरेशन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य व मनोनीत सदस्य मेयर के निवास पर पहुँचें।

मेयर ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि वे शहर की जनता के साथ हैं तथा किसी भी तरह का ग़लत टैक्स जनता के ऊपर नहीं लगने दिया जाएगा।उसके लिए उन्हें चाहे जो भी करना पड़े उन्होंने सभी को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि ना तो 20 पर्सेंट की छूट हटेगी न ही हाउस टैक्स जमा न करने वालों पर कोई पेनल्टी लगेगी जब तक कि कोई निर्णय नहीं हो जाता।निर्णय के उपरांत जनता को सभी हाउस टैक्स देने होंगे उन्होंने यह भी कहा कि जो ठीक टैक्स जमा कर रहे हैं उनकी हर तरह से सहायता की जाएगी तथा जो लोग बिचौलियों के माध्यम से पूरा टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं जबकि उन पर ज़्यादा टैक्स बनता है उनके ख़िलाफ़ सख़्त क़दम उठाए जाएंगे तथा उनसे पूरा टैक्स वसूला जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि जो कॉमर्शियल कार्य कर रहे हैं और घरेलू टैक्स दे रहे हैं उनसे भी कमर्शियल टैक्स वसूला जाएगा। फेडरेशन के पदाधिकारियों की शहर में और नगर निगम की ज़मीनों पर हो रहे कब्जों पर भी बातचीत हुई तथा अवैध कब्जों को हटाने की फेडरेशन ने माँग की।तब उन्होंने बताया कि मेरे कार्यकाल में बहुत अधिक क़ब्ज़े की हुई ज़मीनों को ख़ाली कराया कराया गया है।उन्होंने बताया कि आप लोग मुझे बतायें जहाँ पर भी निगम की ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा होगा उसे नगर निगम क़ानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध क़ब्ज़े को हटाएगा।उन्होने ये भी आश्वस्त किया कि आप लोगों की कोई भी समस्या हो तो आप लोग हमें बता सकते हैं उस समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा
इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन,महामंत्री लाल चंद शर्मा, अजय गुप्ता,वाई के जैन,सुभाष शर्मा विनोद शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता,विवेक मित्तल, मनीष जैन,अजय टंडन, अश्वनी मित्तल इसमें भारी संख्या में कविनगर फेडरेशन के लोग शामिल थे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button