
मुजफ्फरनगर I प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय कार्यक्रम प्रथम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता आणविक/ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर (आईटीआई) में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष मती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोकल संजय राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव,आईटीआई प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह, विभिन्न लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण को देखा। इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा ने सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मा0 जिला अध्यक्ष पंचायत ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी जी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूती प्रदान की जा रही है। यही प्रदेश है जहां किसान पहले आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे अराजकता था..। प्रदेश वही है, लेकिन मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार विकास हो रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी ने सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को टूल किट तथा उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के अंतर्गत 03 बालक बालिकाओं को लैपटॉप वितरण किया।आईटीआई प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई, चित्र प्रदर्शनी में अपने अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जन सामान्य को उपलब्ध करायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोकदल श्री संजय राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार आदि ने अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने आरटी ऑफिशियल इंटेलिजेंस तथा ऑफलाइन व ऑनलाइन शिक्षा पर सेमिनार का आयोजन गया जिसमें दो प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा किया गया



