उत्तर प्रदेशनई दिल्लीस्वास्थ्य

 वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर उपचार के लिए नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का लोकार्पण


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन स्थित मथुरा मार्ग के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कैंसर को आज की सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बताते हुए कहा कि समय पर पहचान और उच्च-स्तरीय उपचार से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इलाज एक बड़ी चुनौती बन जाता है। अपने ब्रज प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम में भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव सुप्रकाश आनंद एवं सह सचिव कालीकृष्णानंद ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति और संत प्रेमानंद महाराज के बीच एकांतिक वार्तालाप हुआ, जिसमें अध्यात्म, निस्वार्थ सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने महाराज के सरल जीवन और आध्यात्मिक विचारों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button