उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अप्रैल को लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नये भवन का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अप्रैल को लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नये भवन का लोकार्पण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज भारतेंदु नाट्य अकादमी पहुंच कर लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिये। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेष सरकार कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ कलाकारों का भी सम्मान कर रही है। उन्होंने बताया कि देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।



