
आयातित ऊर्जा पर देश की अत्यधिक निर्भरता के कारण पाकिस्तान दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन वाले स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल हो गया है।
आयातित ऊर्जा पर देश की अत्यधिक निर्भरता के कारण पाकिस्तान दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन वाले स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल हो गया है। बढ़ती लागत और आयात में बाधा के कारण देश की पहले ही से नाजुक स्थिति पर दबाव अत्यधिक बढ़ गया है।
पश्चिम एशिया संकट के बीच वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि जारी रहने पर पाकिस्तान में महंगाई दोहरे अंकों में बनी रहने की आशंका है। रिपोर्टों के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 के लिए पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर महज ढाई से 3 प्रतिशत रहने का अनुमान है और पाकिस्तान का निकट भविष्य में आर्थिक पतन हो सकता है।



