
नई दिल्ली- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया, वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया है। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे।
प्रतीक यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वे बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्हें हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।



