गाजियाबाद

जनपद में 8.10 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित: सीडीओ

वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण और पर्यावरणीय कार्यों की समीक्षा
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। जिलाधिकारी के निदेर्शों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में बुधवार को महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक वानिकी प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी सहित समितियों के नामित एवं पदेन सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यदायी विभागों को निर्देश दिए कि वर्ष 2024-25 में कराए गए वृक्षारोपण स्थलों का सत्यापन जिन विभागों द्वारा अभी तक नहीं कराया गया है, वे इसे शीघ्र पूरा करें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनपद गाजियाबाद को वर्ष 2026-27 के लिए कुल 8,10,735 पौधों के रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके लिए भूमि चिन्हांकन और अग्रिम मृदा कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया कि हिण्डन नदी के किनारे उपलब्ध बड़े खाली भू-भागों की पहचान कर उन्हें पौधारोपण के लिए चिन्हित किया जाए।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण में विचाराधीन वाद ओए संख्या 958/2024, हिमांशु त्यागी बनाम स्टेट आॅफ यू.पी. एवं अन्य के संबंध में भी समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायती राज विभाग, नगर निगम, सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए कि सभी तालाबों के किनारों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया जाए। इसके अलावा, समीर ऐप और डस्ट कंट्रोल ऐप पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button