गाजियाबाद

अधिवक्ताओं ने की टोल फ्री करने की मांग _

गाजियाबाद – बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अधिवक्ताओं ने मेरठ मंडल के जनपदों गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर एवं मेरठ में पड़ने वाले टोलों को अधिवक्ताओं के लिए फ्री करने हेतु आयुक्त, मेरठ मंडल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी गाजियाबाद को आयुक्त महोदय को भेजने हेतु प्रस्तुत किया गया है । इस संबंध में मानवाधिकार कार्यकर्ता विष्णु कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मंडल के जनपद न्यायालयों में प्रेक्टिस करने के लिए जनपद के दूर-दराज के कस्बों/ग्रामों से अधिवक्तागण आते हैं तथा अधिवक्ताओं को जनपद में तहसील मुख्यालय/थानों आदि स्थानों पर अपने मुवक्किलों की पैरवी के लिए आना-जाना पड़ जाता है एवं मुख्य सड़क के रास्ते में पड़ने वाले टोल भी पार करने पड़ते हैं । अधिवक्ता वर्ग समाज की भलाई/न्याय के लिए हमेशा खड़ा रहता है/लोगों को न्याय दिलाता है, जिसके कारण आवश्यकता पड़ने पर उनको अपने जनपद के दूर-दराज के इलाकों में भी मौके पर वास्तविकता/सच्चाई जानने के लिए आना-जाना पड़ जाता है । अधिवक्ता ऑफिसर-ऑफ़-दि-कोर्ट भी होते हैं, जिनके द्वारा माननीय न्यायालय एवं जनपद के अधिकारियों के समक्ष वास्तविकता/सच्चाई को उजागर भी किया जाता है । जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी द्वारा मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओं के लिए मुजफ्फरनगर में पड़ने वाले चारों टोल फ्री करा दिए गए हैं, जिसके क्रम में बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अधिवक्ताओं ने आयुक्त मेरठ मंडल से प्रार्थना की है ।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button