बागपत

प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ने चौधरी हाजी मुंतजिर को चेयरमैन बनने पर शुभकामनाएं भी दी

**विधायक ने रटौल चेयरमैन चौधरी मुंतजिर के साथ सीएम से मुलाकात कर विकास कार्यो पर चर्चा की*

खेकड़ा  I बागपत भाजपा विधायक योगेश धामा ने विधानसभा क्षेत्र के रटौल नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी हाजी मुंतजिर के साथ गुरुवार को लखनऊ मे प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर विकास कार्यो पर चर्चा की। उन्होने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास कार्यो को और गति देने की मांग की। विधायक ने बताया कि उन्होने रटौल नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी हाजी मुंतजिर के साथ गुरुवार को प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होने मुख्यमंत्री से बागपत विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्यो को और अधिक से अधिक कराने का आग्रह किया। 

रटौल नगर पंचायत चेयरमैन और प्रसिद्ध समाज सेवी चौधरी हाजी मुंतजिर ने विधायक योगेश धामा के साथ मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन मे कस्बे मे लाइब्रेरी, खेल का स्टेडियम, लड़कियो के लिए इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज, सामुदायिक भवन, 100 बेड का अस्पताल, पानी की लाइन डलवाने सहित कई विकास कार्यो की मांगे रखी। तो वही मुख्यमंत्री ने सभी मांगो को गंभीरता से सुन विकास कार्य कराने का आश्वासन भी दिया। और साथ ही मुख्यमंत्री ने चौधरी हाजी मुंतजिर को चेयरमैन बनने पर शुभकामनाएं भी दी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button