गाजियाबाद

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का सम्मान


मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति बृजेश पाठक का रेडक्रॉस गाजियाबाद के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता एवं धवल गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा भगवान श्रीराम का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस गाजियाबाद की सेवा, समर्पण और जनकल्याणकारी गतिविधियों की भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति रेडक्रॉस की प्रतिबद्धता की सराहना की। इस मौके पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में हुए कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button