उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या

पुलिस हिरासत में आरोपित
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात छोटे भाई ने सोते समय अपने बड़े भाई-भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
एसपी दक्षिणी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर भाई-भाभी और भतीजे की हत्या कर दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। एसपी दक्षिणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित बाल अपचारी के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया। वहीं, आरोपित से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button