अपराध

मकान में घुसे बदमाश नगदी व जेवरात चोरी करके ले गए,सोता रहा परिवार


-गोविंदपुरी कॉलोनी में दो फैक्ट्री में धावा बोलकर लाखों का सामान किया साफ
मोदीनगर,संवाददाता।
गांव भोजपुर में मंगलवार रात को दीवारे के सहारे घर में घुसे बदमाशों ने नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसके अलावा गोविंदपुरी कॉलोनी में भी दो फैक्ट्रियों में चोरी हुई हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। गांव भोजपुर निवासी बबलू कुमार ट्रैक्सी चालक है। मंगलवार रात को वह परिवार सहित कमरे में सो रहे थे। इसी बीच दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने कमरे में सेफ का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी करके ले गए। बुधवार सुबह घर का सामान बिखरा देखकर परिवार को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा गोविंदपुरी कॉलोनी में बदमाशों ने दो फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों रूपए की कीमत का सामान चोरी कर लिया। सबसे पहले बदमाशों ने संदीप कुमार की ताला फैक्टरी व अनिल कुमार की गारमेंटस की फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों रूपए कीमत का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मोदीनगर व भोजपुर में हुई चोरी की वारदातों को जल्द खुलास कर दिया जाएगा। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button