गाजियाबाद

वीवीआईपी सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, कई वाहन चपेट में आए

देर रात मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसाइटी में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से सोसाइटी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात पार्किंग क्षेत्र से धुआं और आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया और तुरंत सोसाइटी प्रबंधन व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने से एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि उसके आसपास खड़े कुछ अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट अथवा तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button