राष्ट्रीय

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

गिरफ्तारी के दौरान डीएमके कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

नई दिल्ली I तमिलनाडु में DMK के नेता और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

चेन्नई पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तो डीएमके कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

यह पूरा विवाद तंजावुर में डीएमके की एक रैली के बाद शुरू हुआ, जहां रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नारों का जवाब देते हुए कथित तौर पर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन पर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई। इसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया।

इस मामले में टीवीके ने पुलिस और महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई।  

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button