राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी परिषद के नए सुधारों का स्वागत किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि गिरफ्तारी प्रावधानों को हटाने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने संबंधी परिषद की सिफारिशों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 Sप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित जीएसटी सुधारों के नए दौर का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गिरफ्तारी प्रावधानों को हटाने, अपराध की श्रेणी से बाहर करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने संबंधी परिषद की सिफारिशों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। श्री मोदी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य त्वरित निर्णय, अनुपालन लागत में कमी, स्वचालित धनवापसी और विश्वास आधारित प्रशासन है। उन्होंने कहा कि ये सुधार जीएसटी को अधिक कुशल, पारदर्शी और नागरिक-हितैषी बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के अनुरूप किए गए हैं।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button