गौतम बुद्ध नगर

श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद

गौतमबुद्धनगर {मनस्वी वाणी}जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, नगर निकाय, विद्युत विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा समन्वित कार्ययोजना के अनुरूप व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कांवड़ यात्रा के मुख्य एवं सहायक मार्गों, प्रमुख शिवालयों तथा अन्य स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मुस्तैद तैनाती के साथ प्रत्येक व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 अगस्त को जनपद के प्रमुख शिवालयों के साथ-साथ अन्य शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक को दृष्टिगत रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शिव मंदिर नानकेश्वर ग्राम भाईपुर जेवर, शिव मंदिर सेक्टर-02, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19 एवं शिव मंदिर सेक्टर-22 नोएडा स्थित प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु जलाभिषेक के लिए अतिरिक्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पीआरवी वाहनों द्वारा कांवड़ मार्गों पर लगातार गश्त की जा रही है। सीमावर्ती राज्यों एवं जनपदों से समन्वय स्थापित करते हुए यातायात डायवर्जन प्लान, जोनवार एवं थानावार पुलिस प्रबंधन तथा प्रभावी कम्युनिकेशन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित समन्वय एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा कांवड़ मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित है। मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संपूर्ण कांवड़ मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से यातायात नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button