गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

चारमूर्ति चौक के पास 130 मीटर रोड पर संभल कर चलें, आज रात से ट्रैफिक ड्राइवर्जन 

  • चौराहे पर दोनों तरफ 25 मीटर की चौड़ाई में कंकरीट रोड का होगा निर्माण 
  • दो सप्ताह में काम पूरा होने की उम्मीद, ट्रैफिक पुलिस रहेगी तैनात 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित किसान चौक (गौड़ चौक) पर निर्माणाधीन अंडरपास के चलते आज रात से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि अंडरपास के ऊपरी हिस्से में करीब 25-25 मीटर लंबाई (दोनों तरफ) में पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट (Pavement Quality Concrete) का कार्य प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के दौरान इस हिस्से से वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती है। जनमानस की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्माण अवधि में ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को कार्यस्थल पर तैनात करने की अपील की गई है, ताकि वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही संभावित जाम से बचने के लिए आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू करने और वाहन चालकों को सुगम मार्ग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button