उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर का तोहफा

शादीशुदा महिला पुलिसकर्मियों को दोपहर बाद सामूहिक अवकाश, परिवार के साथ मना सकेंगी त्योहार
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। करवा चौथ के अवसर पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने शादीशुदा महिला पुलिसकर्मियों को विशेष सौगात दी है। उन्होंने जनपद में तैनात सभी विवाहित महिला पुलिसकर्मियों के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सामूहिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से महिला पुलिसकर्मियों को त्योहार के अवसर पर परिवार के साथ समय बिताने और करवा चौथ की तैयारियां करने का अवसर मिलेगा।
पुलिस कमिश्नर के इस निर्णय को महिला पुलिसकर्मियों के लिए त्योहार के मौके पर राहत के रूप में देखा जा रहा है। ड्यूटी की जिम्मेदारियों के बीच उन्हें अपने पारिवारिक और धार्मिक आयोजन के लिए समय मिल सकेगा। करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में दोपहर बाद अवकाश मिलने से उन्हें त्योहार की तैयारियों में सुविधा होगी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button