खबरेंदिल्लीनई दिल्लीराष्ट्रीय

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने प्रधान न्यायाशीध के रूप में शपथ ग्रहण की

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने आज भारत के 45वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति मिश्रा को पद की शपथ ग्रहण कराई।

न्यायमूर्ति जेएस खेहर की रविवार को सेवानिवृत्ति होने के बाद न्यायमूर्ति मिश्रा (64) ने यह पद संभाला है। न्यायमूर्ति मिश्रा दो अक्तूबर 2018 तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे। स्थापित परिपाटी के अनुसार न्यायमूर्ति खेहर ने पिछले महीने मिश्रा को देश का आगामी प्रधान न्यायाधीश नामित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button