उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादलखनऊ

वोटर चेतना महाभियान में पहुंचे जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

ट्रांस हिंडन। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर के सभी बूथों पर वोटर चेतना महाभियान चलाया गया। दो दिवसीय वोटर चेतना महा अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 788 शालीमार गार्डन पर नवनियुक्त जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह पहुंचे। इस दौरन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान और बूथ की टीम उपस्थिति रही। जिला महानगर प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने वोटर चेतना महाभियान में सम्मिलित होने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम में भी शिरकत की। चुनाव आयोग द्वारा बीएलए अपने अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर बैठे तथा नए मतदाता जोड़ने का कार्य किया। इनके सहयोग हेतु भाजपा के सैक्टर व बूथ संयोजक ने स्थानीय टोली के सहयोग से नए वोट बनवाए। इसी दौरान भाजपा के जिला महानगर प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नए वोटों के मातहत चर्चा भी की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 788 बूथ के नए मतदाता जोड़े गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button