उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

अभी भी पार्षद लिखकर लोगों को धोखा देने का किया जा रहा काम

मनस्वी वाणी, संवाददाता गाजियाबाद। भले ही भाजपा संगठन का अनुशासन पर जोर रहता है, भाजपाई अपने आप को सबसे बड़ी पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता बताते हैं लेकिन गाजियाबाद में माहौल अलग ही है, यहां पर भाजपा वाले बिना घोषित हुए अपने आप को प्रत्याशी लिख देते है। हद तो यह हो गई पूर्व पार्षदों की खुमारी भी अभी तक नहीं उतर रही है वह अब भी लोगों के बीच पार्षद बने रहने का प्रचार होर्डिग्स और बैनर द्वारा कर रहे है। कुछ ऐसे ही होर्डिग्स एक बार फिर सामने आए है। जिसमें ललित कश्यप अपने आप को भी अभी पार्षद मान रहे है, सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे लोगों को भाजपा संगठन भी मेहरबान है, कोई कदम उनके खिलाफ उठाया नहीं जाता है। बात भले ही बड़ी-बड़ी करते हो लेकिर सब खेला दिखाई देता है। जानकारी के अनुसार दीपावली वार्ड 25 के पूर्व पार्षद ललित कश्यप ने दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, छठ पूजा और गंगा स्रान के होर्डिग्स अपने क्षेत्र में लगाए है। जिन पर उन्होंने अपने नाम के नीचे पार्षद वार्ड 27 लिखा है। एवं क्षेत्र सहमीडिया प्रभारी पश्चिमी क्षेत्र भी लिखा है। अब सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि संगठन में पद होने के बाद भी उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी न हो यह किसी के गले नहीं उतर रहा है लेकिन उन्होंने सीधे-सीधे संगठन को ठेंगा दिखाने के साथ-साथ वर्तमान पार्षद को धोखा देने का काम किया है। अब इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि आखिर संगठन ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता है। मुरादनगर भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए विवेक गर्ग की जोरों से चल रही चर्चा भाजपा में प्रभारी बदल गए, जिले में नए प्रधान आ गए वहीं महानगर में दूसरी पारी संजीव शर्मा को मिली है लेकिन अब कमेटी के साथ-साथ नगर व मंडल अध्यक्षों को लेकर चर्चा खूब दौड़ रही है। मुरादनगर में भाजपा नगर अध्यक्ष पद के लिए विवेक गर्ग के नाम की चर्चा ने पूरा जोर पकड़ा हूँआ है, सूत्र बता रहे है वह अपने लोगों के सामने इस पद को लेकर आश्वास्त दिखाई दे रहे है कि जैसे उन्हें किसी बड़े नेता का आशीर्वाद मिल चुका है, इस लिए तो उनके नाम की चर्चा ने इतना जोर पकड़ लिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा हाईकमान उन पर भरोसा दिखाता है या किसी और का नंबर आता है।

The work of cheating people by writing as councilor is still being done.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button