उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

धीरज गुर्जर के चुनाव प्रचार में शामिल हुए गाजियाबाद के कांग्रेसी

मनस्वी वाणी] संवाददाता गाजियाबाद। राजस्थान विधानसभा चुनाव को जुनून कांग्रेसियों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। गाजियाबाद के कांग्रेसी राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए। जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के राष्टÑीय सचिव धीरज गुर्जर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। उनके चुनाव प्रचार के लिए गाजियाबाद से महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जीत की बधाई दी। लोकेश चौधरी ने बताया कि एक बार फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होनी सुनिश्चित है। जनता भाजपा के शोषण से त्रस्त है। अबकी बार उन्हें आईना दिखाने का कार्य जनता करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button