खबरेंमहानगरमहाराष्ट्रराज्यों से

नागपुर के पुलिस अफसर की बेटी का गैंगरेप कर मर्डर

 

ठाणे ।  नागपुर के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API) की बेटी के साथ दो लड़कों ने अंबरनाथ में गैंगरेप किया। जब लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसका मर्डर कर दिया और बॉडी अंबरनाथ से 400 किलोमीटर दूर बेलगावी जिले में फेंक दी। मामला तब सामने आया, जब इन लड़कों ने अपने एक दोस्त के सामने रेप और मर्डर की बात कबूल की। दोस्त के कहने पर दोनों आरोपियों ने रत्नागिरी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की के पिता को इन्फॉर्म कर दिया है।
– नागपुर के API की बेटी ने वाईसीसी इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद वो मुंबई की एक आईटी कंपनी में काम कर रही थी और विक्रोली के फ्लैट में रह रही थी।
– 4 सितंबर को नागपुर का ही रहने वाला निखिलेश पाटिल (24) अपने दोस्त नीलेश खोबरागडे (38) के साथ लड़की से पुणे में मिला। ये तीनों लोग अंबरनाथ के रहने वाले अक्षय वोलाडे (24) के घर गए।
– यहां निखिलेश और अक्षय ने लड़की के साथ रेप किया और फिर मर्डर कर दिया। बॉडी को सूटकेस में भरने के बाद निखिलेश, नीलेश और अक्षय गोवा जाने के लिए निकले। बेलगावी में अक्षय और निखिलेश ने बॉडी फेंक दी। इसके बाद उन लोगों ने रत्नागिरी में सरेंडर कर लिया।
– अंबरनाथ के पुलिस कमिश्नर सुनील पाटिल ने कहा, “निखिलेश और अक्षय पर गैंगरेप, मर्डर, सबूत मिटाने की धराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नीलेश के रोल की भी जांच की जा रही है, जिसकी कार में विक्टिम की बॉडी ले जाई गई। इस केस की जांच के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं।”
– अक्षय और निखिलेश ने गोवा जाते वक्त बॉडी फेंक दी। तब नीलेश को पता चला कि उन्होंने लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसका मर्डर कर दिया।
– पुलिस के मुताबिक, नीलेश ने जब उन लोगों को पुलिस का डर दिखाया तो उन्होंने सरेंडर कर दिया।
– रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी एक करीबी दोस्त के साथ विक्टिम पुणे आई थी। यहां दोनों को एक और दोस्त से मुलाकात करनी थी। ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि निखिलेश से विक्टिम की मुलाकात वास्तव में कहां हुई। निखिलेश भी नागपुर से है और वो भी इंजीनियर है।
– कर्नाटक के ककटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रमेश गोकक ने बताया, “बैग बेलकावी से 17 किलोमीटर दूर रानी चिन्नम्मा यूनिवर्सिटी के पास मिला। बैग नेशनल हाईवे और सर्विस रोड के बीच फेंका गया था।
– अंबरनाथ में पुिलस ने उस फ्लैट की तलाशी ली, जहां लड़की के साथ रेप किया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी इस फ्लैट से सबूत तलाशे हैं। बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज भी ले ली गई है।
– लड़की के पिता ने बताया कि, “उसने विक्रोली (वेस्ट) इलाके में रेंट पर एक फ्लैट लिया था। मैंने लास्ट टाइम 15 अगस्त को उसे मुंबई में देखा था।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button