गाज़ियाबाददिल्लीनई दिल्ली

भारतवर्ष किसान प्रधान देश -प्रशांत कुमार गोयल

मुरादनगर। बुधवार को खंड विकास कार्यालय में बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा किसान पखवाले के अंतर्गत मेगा किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी व बैंक द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा किसान पखवाड़े में बैंक द्वारा संचालित योजना की जानकारी के लिए प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था।बैंक ऑफ़ बड़ौदा नोएडा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख सलेश कुमार की देखरेख में इस मेगा किसान मेले का आयोजन किया गया था।
किसान मेले के मुख्य अतिथि भारत सरकार वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार गोयल त्रिपुरा कैढर 2001 के आईएएस अफसर हैं। प्रशांत गोयल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष किसान प्रधान देश है। भारतवर्ष की उन्नति में किसने की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति के बिना देश आर्थिक विकास नहीं कर सकता है। इसलिए हमें किसानों ने की उन्नति और खुशी के लिए कार्य करना होगा। प्रशांत गोयल ने कहा कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा आयोजित किसान पखवाड़ा का आयोजन सराहनीय है। किसान पखवाड़े के दौरान बैंक किसान और स्वयं समूह संगठनों कृषि आधारित कार्यों पर लोन दे रहा है। जो की एक सरहानिया कार्य है। उन्होंने कहा कि बैंक लोन के अलावा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी होकर कार्य कर रहा है। वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की उन्नति और खुशी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा जीवन बीमा अटल जीवन बीमा जैसी योजनाएं चला रखी है। जिसके अंतर्गत व्यक्ति के निधन के बाद परिवार को बीमा योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड बनवाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रशांत कुमार गोयल ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करें। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक मनमोहन गुप्ता ने कहा कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा पिछले 5 वर्षों से किसान पखवाड़ा बना रहा है ‌इस वर्ष 16 नवंबर से 30 नवंबर तक किसान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मनमोहन गुप्ता ने कहा कि भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत बड़ा महत्व है। जिससे कि कृषि उत्पादन से भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बैंक के महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत गांव का देश है और कृषि प्रधान देश है, देश के विकास में कृषि का विशेष महत्व है। छोटे किसानों की उन्नति और खुशहाली के लिए बैंक और केंद्र सरकार अनेक योजनाएं चल रही है। कार्यक्रम में एलडीएम हिमांशु तिवारी उप महा प्रबंधक अतुल करण शैलेश कुमार सहित अनेक बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। किसान पखवाड़े में बैंक द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। जिसमें किसानों ने एक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा नोएडा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख सलेश कुमार की देखरेख में इस मेगा किसान मेले का आयोजन किया गया था। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button