खबरेंदिल्लीनई दिल्लीराष्ट्रीय

भारत चीन ने बातचीत से सुलझाया डोकलाम विवाद, सेनाएं हटेंगी

नई दिल्ली.भारत और चीन डोकलाम से अपने-अपने जवानों को पीछे हटाने पर राजी हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के सोमवार को सामने आए बयान से यही संकेत मिले। बयान के मुताबिक, हाल ही के हफ्तों में भारत-चीन ने डोकलाम मुद्दे पर डिप्लोमैटिक कम्युनिकेशन बनाए रखा। इस दौरान दोनों देशों ने एकदूसरे की चिंताओं और आपसी हितों की बात की। इसी बुनियाद पर डोकलाम से जवानों का ‘डिसइंगेजमेंट’ करने पर रजामंदी बनी। यह प्रॉसेस जारी है। दोनों देशों के बीच डोकलाम में जून से विवाद था। माना जा रहा है कि इस बयान से अब 72 दिन बाद डोकलाम मसला हल हो चुका है। यह डेवलपमेंट ऐसे वक्त हुआ है जब चीन में 3 से 5 सितंबर के बीच ब्रिक्स समिट होनी है। इसमें नरेंद्र मोदी हिस्सा ले सकते हैं। अगर मोदी चीन जाते हैं तो उनकी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात होगी। इस बीच, चीन ने बयान जारी कर दावा किया कि डोकलाम से सिर्फ भारतीय जवान पीछे हटे हैं। हालांकि, उसकी फॉरेन मिनिस्ट्री ने साफ तौर पर ये भी कहा कि वो इस मामले में ‘एडजस्टमेंट्स’ करेंगे।
– मोदी को अगले हफ्ते ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग (3 से 5 सितंबर) जाना है। अगर वो इस विवाद की वजह से वहां नहीं जाते तो ये चीन को ग्लोबल लेवल पर बड़ा नुकसान माना जाता। ये इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने कुछ महीने पहले वन बेल्ट-वन रोड समिट में हिस्सा नहीं लिया था।
– भारत ने यहां 350 वान तैनात किए थे। डोकलाम विवाद 16 जून को शुरू हुआ था। चीन डोकलाम में सड़क बनाना चाहता था। भारत और भूटान ने इसका विरोध किया था। चूंकि, यहां तीन देशों की सीमाएं मिलती हैं, इसलिए इसे ‘ट्राइजंक्शन’ एरिया कहा जाता है।
इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री ने क्या कहा?
– इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- विवाद शुरू होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच ‘डिप्लोमैटिक कम्युनिकेशन’ जारी था। दोनों ने अपनी-अपनी चिंताएं बताईं। हितों पर भी बात हुई।
– हालांकि, इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री के बयान में साफ तौर पर ये नहीं कहा गया है कि दोनों देशों की सेनाएं डोकलाम से हटाई जाएंगी। इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री से जब ये पूछा गया कि चीन ने कोई ‘राहत’ देने से इनकार किया है। इस पर विदेश मंत्रालय के एक अफसर ने न्यूज एजेंसी से कहा- समझौते का मतलब ही यही है कि दोनों देश सेनाएं हटाएंगे। अगर भारत को ही सेना हटानी होती तो फिर समझौता कैसे होता?
चीन ने क्या कहा?
– चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा- चीन अपनी सॉवरनिटी की सिक्युरिटी करता रहेगा। हम हालात के हिसाब से ‘एडजस्टमेंट्स’ करेंगे। चीन ने साफ तौर पर ये नहीं कहा कि वो अपनी सेना हटाएगा।
– चीन की स्पोक्सपर्सन ने कहा- पुराने समझौते के आधार पर ही हालात जारी रहेंगे। भारतीय सैनिक अपने इक्युपमेंट्स भी वापस ले जाएंगे।
यह चीन से ज्यादा भारत की कामयाबी क्यों है?
1) चीन ने थोपी थी शर्त
– चीन ने अगस्त की शुरुआत में डोकलाम विवाद पर 15 पेज और 2500 शब्दों का बयान जारी किया था। उसने आरोप लगाया था कि जून में भारत के 400 जवान उसके इलाके में रोड कंस्ट्रक्शन रोकने के लिए घुस आए थे। भारतीय जवानों ने वहां तंबू गाड़ दिए थे। चीन का दावा था कि अभी भारत के 40 सैनिक और एक बुलडोजर उसके इलाके में मौजूद हैं।
– चीन ने भारत से कहा था कि भूटान तो बहाना है। उसके बहाने भारत दखल दे रहा है। उसे तुरंत और बिना शर्त वहां से अपने सैनिक हटा लेने चाहिए।
2) भारत के मुताबिक अब चीन को भी हटाने होंगे जवान
– चीन भारत से ही कहता रहा कि वह अपने सैनिक हटाए, लेकिन विदेश मंत्रालय का सोमवार को आया बयान यह इशारा करता है कि चीन भी अपने जवानों का डोकलाम से ‘डिसइंगेजमेंट’ करेगा। यानी सिर्फ भारत पर पीछे हटने की शर्त थोप रहे चीन को भी अपने जवान पीछे हटाने के लिए राजी होना पड़ा है।
3) अलग संकेत दे रहा है चीन
– विदेश मंत्रालय का बयान अाने के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने बीजिंग में स्टेटमेंट जारी किया। भारत के दावे से अलग चीन ने कहा कि भारत के जवान डोकलाम से पीछे हटे हैं। लेकिन चीन के सैनिक उस इलाके में बने रहेंगे और अपनी संप्रभुता (सॉवरनिटी) कायम रखेंगे।
– न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन ने कहा है कि वह डोकलाम के इलाके में पैट्रोलिंग जारी रखेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button