गाजियाबाद

राजनगर रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन समारोह

सभी के सहयोग से होली मिलन समारोह यादगार बन गयाः सीए डी के गोयल
गाजियाबादः राजनगर रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। रामलीला मैदान में हुए समारोह में राजनगर ही नहीं शहर भर से लोग शामिल हुए और ब्रज की होली के रंग में रंग गए। समारोह में करण मल्होत्रा की मंडली द्वारा रासलीला प्रस्तुत की गई तो रामलीला मैदान ही नहीं आसपास का क्षेत्र भी ब्रज मंडल बन गया। राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण के साथ भजनों पर हर कोई झूम उठा। राजनगर रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डी के गोयल ने कहा कि होली का पर्व जहां माहौल नया उल्लास व जोश भर देता है, वहीं आपसी एकता व भाईचारे को भी मजबूत करता है।

राजनगर के सभी निवासी एक साथ आकर होली का पर्व मनाएं, इस उददेश्य से ही संस्था ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जो सभी के सहयोग से यादगार बन गया। समारोह के अतिथियों सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पार्षद प्रवीण चौधरी, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व आईएस अधिकारी वी के पंवार, पूर्व महापौर आशु वर्मा का आदि संस्था के महामंत्री अमरीश कुमार त्यागी व कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी ने स्वागत किया। योगाचार्य व वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र हितकारी के सहयोग से होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम यादगार बन गए। भोजन की व्यवस्था क्षत्रि ग्रुप के सदस्यों डॉ के पी गुप्ता, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राधे श्याम सिंगल व रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने संभाली। उपाध्यक्ष, डॉ एस एस पुरी, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश भोला, पंकज भारद्वाज, सौरभ गर्ग, जितेंद्र रंधावा, राजीव त्यागी, एस एन अग्रवाल, सीए राकेश छारिया, वीरेंद्र सारस्वत, जगमोहन त्यागी, आरुज अग्रवाल, डा0 के पी गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राजीव मोहन, जयकुमार गुप्ता, दीपक मित्तल, आर एन पांडे, मोतीलाल गर्ग, सुनील दत्त, जयवेंद्र गुप्ता,प्रशांत गर्ग, निशांत गर्ग, मुकुल त्यागी, सीए राकेश छारिया,राजीव त्यागी (नवादा),ए के त्यागी आदि भी मौजूद रहे। समारोह में महिला विंग की अध्यक्ष सिमरन रंधावा व धमाल चौकरी ग्रुप की महिला सदस्यों उर्मिला भूषण आदि, विजय लक्ष्मी के अतिरिक्त अध्यक्ष सीए डी के गोयल की पुत्री कनिका गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button