बागपत

राहुल अवाना ने रटौल का दौरा कर मेधावी छात्राओ को दिया निमंत्रण

खेकड़ा 

सपा नेता राहुल अवाना ने कस्बा रटौल मे घर-घर पहुँच 22 नवम्बर को बागपत कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का निमंत्रण देकर मेधावी छात्राओ को साइकिल देने का वादा किया

रटौल नगर पंचायत मे बुधवार को सपा नेता राहुल अवाना ने तूफानी दौरा किया। जहा सबसे पहले वह रटौल के चौधरी जावेद की मेधावी पुत्री मनतशा को 22 नवम्बर को बागपत कार्यलय पर आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम मे पहुंचने का निमंत्रण दिया। वही उसके बाद चौधरी असफाक के आवास पर पहुंचे जहा उन्होने कहा की बेटीयो के लिए पढाई लिखाई बहुत जरूरी है। 

उसके बाद वह सपा नेता डाक्टर बाबू खान के आवास पर पहुंचे जहा उन्होने कार्यकताओ के साथ वार्ता की। और आगामी चुनाव की तैयारी के लिए कहा। उन्होने कहा की अबकी बार सपा की सरकार बनने जा रही है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button