लोनी में भाजपा को झटका, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना सपा में शामिल
विधायक नंदकिशोर गुर्जर से विवाद के बाद छोड़ी भाजपा, लखनऊ में अखिलेश यादव ने दिलाई सपा की सदस्यता मनस्वी वाणी संवाददाता गाजियाबाद। लोनी की राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है । भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ विवाद के बाद अनिल कसाना ने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया था। लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे अनिल कसाना का सपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेने के बाद अनिल कसाना ने अपने नए राजनीतिक सफर की शुरूआत की है। उनके इस कदम को लोनी की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। अब उनके सपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर रहेगी। कुछ दिनो पहले भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से अनिल कसाना को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन अनिल कसाना ने कोई जबाव नही दिया था। अखिलेश यादव ने कराया पार्टी में शामिल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अनिल कसाना का सपा में स्वागत किया गया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर से विवाद के बाद उनका भाजपा छोड़ना और सपा में शामिल होना राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। बाक्स: अनिल कसाना की सपा में एंट्री से लोनी विधानसभा की सियासत में हलचल, चुनाव लड़ने का सपना देख रहे दावेदारों को लगा झटका ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद लोनी विधानसभा की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। सपा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अन्य दावेदारों की उम्मीदों को झटका लग सकता है। अनिल कसाना की एंट्री के बाद पार्टी में टिकट को लेकर मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी लोनी से किस चेहरे पर भरोसा जताती है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर से विवाद के बाद छोड़ी भाजपा, लखनऊ में अखिलेश यादव ने दिलाई सपा की सदस्यता
मनस्वी वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। लोनी की राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है । भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ विवाद के बाद अनिल कसाना ने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया था। लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे अनिल कसाना का सपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेने के बाद अनिल कसाना ने अपने नए राजनीतिक सफर की शुरूआत की है। उनके इस कदम को लोनी की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। अब उनके सपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर रहेगी। कुछ दिनो पहले भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से अनिल कसाना को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन अनिल कसाना ने कोई जबाव नही दिया था।
अखिलेश यादव ने कराया पार्टी में शामिल
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अनिल कसाना का सपा में स्वागत किया गया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर से विवाद के बाद उनका भाजपा छोड़ना और सपा में शामिल होना राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
बाक्स: अनिल कसाना की सपा में एंट्री से लोनी विधानसभा की सियासत में हलचल, चुनाव लड़ने का सपना देख रहे दावेदारों को लगा झटका
ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद लोनी विधानसभा की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। सपा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अन्य दावेदारों की उम्मीदों को झटका लग सकता है। अनिल कसाना की एंट्री के बाद पार्टी में टिकट को लेकर मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी लोनी से किस चेहरे पर भरोसा जताती है।



